नागौर जिले के ग्राम रोहिणी में धूमधाम से मनेगी बाबा साहेब की 135वीं जयंती

नागौर जिले के ग्राम रोहिणी में धूमधाम से मनेगी बाबा साहेब की 135वीं जयंती

नागौर जिले के ग्राम रोहिणी में धूमधाम से मनेगी बाबा साहेब की 135वीं जयंती

प्रतिमा और भव्य म्यूजियम भवन का होगा लोकार्पण

रिपोर्ट अब्दुल समद राही 

बड़ी खाटू। नागौर जिले के ग्राम रोहिणी में धूमधाम से मनेगी बाबा साहेब की 135वीं जयंती: प्रतिमा और भव्य म्यूजियम भवन का होगा लोकार्पण

भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आगामी 13 व 14 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय विशाल 'जयंती महोत्सव' और 'अंबेडकर कीर्ति सम्मान समारोह' का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति द्वारा पोस्टर और आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।

इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा एवं नवनिर्मित म्यूजियम भवन का लोकार्पण होगा। 

अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉक्टर नानक दास जी महाराज के सानिध्य में होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री हरेंद्र मिर्धा, डॉ. मंजू मेघवाल (पूर्व मंत्री व विधायक जायल), और डॉ. यतिन सोमानी (CEO लंदन अग्निग्रुप) शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में हनुमान राम बांगड़ा और पदमश्री हिम्मतराम भाम्बू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रम

आयोजन समिति के प्रबंधक प्रेम रतन शर्मा और सरपंच महेश शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल: शाम को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद रात्रि में बाबा साहेब के जीवन पर आधारित 'भीम भजन' संध्या का आयोजन होगा।

14 अप्रैल: सुबह ध्वजारोहण के साथ मुख्य समारोह शुरू होगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को 'अंबेडकर कीर्ति सम्मान' से नवाजा जाएगा।