जुगल परिहार स्मृति साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित
जुगल परिहार स्मृति साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जोधपुर, 3 अप्रैल। राजस्थानी भाषा के साहित्यकार जुगल परिहार स्मृति समिति जोधपुर की ओर से 'जुगल परिहार साहित्य पुरस्कार' हेतु प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई है। समिति अध्यक्ष सुश्री कीर्ति परिहार ने बताया कि वर्ष 2026 के पुरस्कार हेतु देश भर से 1 जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर, 2025 के बीच प्रकाशित राजस्थानी साहित्य की सभी विधाओं की पुस्तकें बतौर प्रविष्ठि समिति कार्यालय 17/195, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर को डाक अथवा कोरियर के माध्यम से 31 अप्रेल, 2026 तक भेजी जा सकेगी। पिछले वर्ष भेजी गयी। 1 जनवरी, 2024 से 31 दिसम्बर, 2024 तक की प्रतियां भी इसमें शामिल रहेगी। व जो साहित्यकार पिछले वर्ष किसी कारणवश अपनी प्रतियां नही भिजवा सके वे इस वर्ष अपनी प्रतियां भिजवा सकते है। उल्लेखनीय है कि स्व. जुगल परिहार की स्मृति में राजस्थानी साहित्य को प्रोत्साहित करने हेतु इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी। समिति द्वारा चयनित निर्णायक मण्डल प्राप्त प्रविष्ठियों पर निर्णय करेगा, जो अंतिम होगा