राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन का शुभारंभ

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन का शुभारंभ

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन का शुभारंभ

वरिष्ठ संवाददाता

The Bhaswar Times News 

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व विधायक  ज्ञानचंद पारख के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा की अध्यक्षता में हुआ।
इस अवसर पर पारख ने कहा कि शिक्षक राष्ट्रनिर्माता है तथा शिक्षक के कंधो पर राष्ट्र के निर्माण का दायित्व होता है। देश ने हमें बहुत कुछ दिया है। इसके बदले में देश के प्रति हमारा भी कर्त्तव्य बनता है कि हम नैतिक रूप से विद्यार्थियों को मजबूत बनाएं ताकि भ्रष्टाचार खत्म हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महेन्द्र बोहरा ने कहा कि शिक्षको द्वारा विद्यार्थियों में देशभक्ति की कहानियों के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत की जानी चाहिए। साथ ही लोगों को मिलेट्स एवं स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने के लिए प्रेरित करें। पूर्व सीबीईओ विजेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य हरीश व्यास, पूर्व जिला महिला अध्यक्ष जयन्ता व्यास ने शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। शिक्षकों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में  डबल ड्यूटी, चुनावी बीएलओ कार्य आदि से मुक्त रखने की मांग की। इस पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को राज्य सरकार तक पहुँचाकर समाधान का आश्वासन दिया।
सम्मेलन में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राहुल कुमार राजपुरोहित ने शिक्षकों से विभागीय कार्य समय पर करने तथा विद्यार्थी हित में काम करने का आह्वान किया। सीबीईओ दिलीप कर्मचंदानी ने शिक्षकों को विद्यार्थियों को केन्द्र में रखकर कार्य करने का आह्वान किया।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने संघ का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समस्त अतिथियों तथा संभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन में संगठन की पूर्व महिला अध्यक्ष नीलिमा अचलावत, जयंता व्यास सहित संघ से जुड़े सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों, व्यख्याताओं, अध्यापकों, वरिष्ठ अध्यापकों, प्रयोगशाला सहायकों, का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं  अभिनन्दन-पत्र देकर बहुमान किया। सम्मेलन में नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों का भी बहुमान किया गया।
सम्मेलन को जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला मंत्री रतन बारूपाल,पूर्व कोषाध्यक्ष दलपतराज राकावत, पूर्व सभाध्यक्ष नीमाराम देवासी,जिला उपाध्यक्ष मादाराम पंवार, जबर सिंह राठौड़, चंदन सिंह, पंकज शर्मा, सभाध्यक्ष नरेश बोहरा, कोषाध्यक्ष हेमंत दवे, प्रदेश महिला संयुक्त मंत्री विमलेश भदौरिया, जिला महिला अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, पाली ब्लाक अध्यक्ष यजुर्वेद खेमलानी, ब्लाक मंत्री जयपाल सिह, नरेन्द्रसिंह आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन प्रधानाचार्य हितेश रामावत, व्याख्याता राजेन्द्र जैन ने किया।  इस अवसर पर बांगड़ स्कूल के प्रधानाचार्य बसंत परिहार, सत्यनारायण पुनाड़िया, प्रताप सिंह जोधा जिला मंत्री भाजपा, मानवेन्द्र सिंह भाटी अध्यक्ष महाराणा प्रताप मंडल, मुकेश गोस्वामी पूर्व पार्षद, दीपक जैन समाजसेवी भी उपस्थित थे।