मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी’ अभियान

‘मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की स्वच्छता संदेश से शुरुआत*

पाली 22 मार्च। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘माय भारत’ (MY Bharat) प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिले में “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की गई है।

मेरा युवा भारत पाली के निर्देश अनुसार नेहरू युवा मंडल द्वारा रूपावास ग्राम में तालाब के आसपास सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल सचिव धनराज भाटी ने बताया कि स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम में युवाओं के साथ आमजन ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तालाब किनारे स्वच्छता के साथ विश्व जल दिवस पर जल बचाने का भी संदेश दिया गया। सभी युवाओं ने शहीद भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव अमर रहे के नारे लगाये जिससे गांव में देशभक्ति का माहौल रहा। जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने बताया कि 23 मार्च (शहीदी दिवस) पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पदयात्रा का आयोजन खिवाड़ा में किया जाएगा।

इस अवसर पर समाजसेवी हरिभाई पटेल भँवरसिंह राजपुरोहित मंडल अध्यक्ष अशोक भाटी व्याख्याता खेताराम भाटी सुरेश चौहान बिंजाराम घांची देवेंद्र पटेल रामनारायण खोरवाल भरत देवासी मुकेश पूरी नरेश दीपाराम पटेलमोहन लोकेश खुशाल तुषार पन्नू प्रकाश बंजारा सौरभ खरताराम उपस्थित रहे.