कर्म अपना करेंगे ये वतन तेरे लिये - मेराज वारिसी
हर कर्म अपना करेंगे ये वतन तेरे लिये, दिल दिया है जान भी देंगे ये वतन तेरे लिये : मेराज वारसी
दादा साहब हजरत उमर शाह आबाद र.अ. झूंपी शरीफ का 25वां उर्स मुबारक कुल की रस्म के साथ सम्पन्न
दादा साहब के मजार पर हिन्दू-मुस्लिम एक साथ चादर पेश कर दुआएं मांगते है दिल्ली के मशहूर कव्वाल मेराज बारसीएण्ड पार्टी ने मनमोहक कव्वालिया पेश
देसूरी / हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता की मिशाल दादा साहब हजरत उमर शाह आबाद र.अ. झूंपी शरीफ सुमेर झूपी, तहसील देसूरी, जिला पाली वालों का 25वां उर्स मुबारक 21 मार्च को बड़ी शानों शौकत व एतराम के साथ मनाया गया व 21 मार्च शाम को महफिल कवाली व अल सुबह कुल की रस्म अदा की गई। उसके बाद गद्दी नसीन अय्युब साहब द्वारा उर्स समापन की घोषणा की।
दरगाह कमेटी के सज्जादा नसीन अय्युब शाह हुसैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता की मिशाल दादा साहब हजरत उमर शाह आबाद र.अ. सुमेर झूंपी वालों का 25वां उर्स मुबारक बड़ी शानो शौकत व एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स में जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, अजमेर, अहमदाबाद, मुम्बई, ब्यावर, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, आबूरोड सहित कई जगहों जायरिन शिरकत कर चादर पेशकर देश में अमन व चैन भाईचारे की दुआएं मांगी। उर्स के दौरान जायरिनों के लिए शुद्ध शाकाहारी लंगर की माकूल व्यवस्था की गई है।
मीडिया प्रभारी जस्साराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हजरत उमर शाह आबाद र.अ. सुमेर झुंपी उर्स के दौरान 21 मार्च शनिवार को बड़ी चादर शरीफ पेश की गई। उसके बाद महाप्रसादी (लंगर खाना) आयोजन होगा। वहीं रात 11 बजे महफिले कव्वाली का आयोजन जिसमें दिल्ली के मशहूर कव्वाल मेराज एण्ड पार्टी व पगड़ीबंद कव्वाल तौफिक रोशन (जमाल रोशन) एण्ड पार्टी मनमोहक कव्वालिया व कलाम पेशकर समा बांध दिया।
कव्वाल मेराज एण्ड पार्टी ने महफिल शुरूआत हर कर्म अपना करेंगे ये वतन तेर लिये, दिल दिया है जान भी देंगे ये वतन तेरे लिये मनमोहक कव्वाली पेशकर कौमी एकता की महफिल को चार चांद लगा दिया। वहीं सब कहते है तुझको झूपी वाले प्रिया... सबको हसन का सदका दिया सहित कई मनमोहक कव्वालिया पेशकर समा बांध दिया। वहीं मदन जांगिड़ ने भजन ओलू घणी आवे ताणी... ओलू घणी आवे...भजन पेशकर समा बांध दिया। उर्स के दौरान एंकर मोहम्मद शरीफ छीपा आकाशवाणी नागौर द्वारा बेहतरीन एंकरिंग की गई। पिछले छब्बीस वर्षो से मोहम्मद शरीफ छीपा एंकरिंग कर रहे है।
उर्स के दौरान बेहतरीन समाजसेवा करने वाले लंगर का इंतजाम 20 मार्च को प्रसादी श्रीमती उम्मेद कंवर जयसिंह चौहान निवासी लाम्पी, 21 मार्च को महाप्रसादी हस्तीमल, राहूल बरलोटा जैन बारसा बैंगलोर, 22 मार्च को प्रसादी श्री जीवाराम परिहार निवासी दूसरी ने महाप्रसादी फ्री सेवा व बस फ्री सेवा देसूरी से झूपी गोपाल कृष्ण श्रीमाली, नवीन कुमार, सन्देश कुमार एवं जोधपुर से झूपी फ्री बस सेवा इमरान खाँ, आशिफ खा, निवासी जोधपुर वालों द्वारा प्रदान की गई। वहीं नागौर आकाशवाणी के एंकर मोहम्मद शरीफ छीपा, पत्रकार गुलाम मोहम्मद, नदीम आफरीदी, राजू भाई लाईट डेकोरेशन, इमाम साहब दाउद हुसैन का साफा व माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया। देर रात्रि 22 मार्च को सुबह कुल रस्म अदा की गई। कव्वाल तौफिक रोशन एण्ड पार्टी द्वारा रंग पेश किया गया। उसके बाद गद्दी नसीन अय्युब साहब द्वारा उर्स समापन की घोषणा की गई। इस दौरान उर्स कमेटी के जीवाराम परिहार, हरीसिंह राजपुरोहित, जसाराम चौधरी, गोपालकृष्ण श्रीमाली, रमण जैन, हस्तीमल जैन, भंवरसिंह राजपुरोहित, मनोज कुमार, हाजी कासम खा, यासीन खा, कादर खा आदि कार्यकर्ता सराहनीय सहयोग प्रदान किया।