डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित
*डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित*
पाली, 13 अप्रैल। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवारh 14 अप्रैल को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों का उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करना तथा डॉ. अम्बेडकर के विचारों से आमजन को अवगत कराना है।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार 14 अप्रैल को प्रातः 09 बजे जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा/फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन संविधान शपथ एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिससे आमजन में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़े।