वरिष्ठ नगरिकों को सिन्धी समाज बस द्वारा तीर्थराज पुष्कर भ्रमण कराएगा हुआ पोस्टर विमोचन*
*वरिष्ठ नगरिकों को सिन्धी समाज बस द्वारा तीर्थराज पुष्कर भ्रमण कराएगा। हुआ पोस्टर विमोचन*
पाली।हाऊसिंग बोर्ड पिछले दस वर्षों के सक्रिय सिंधी सामाजिक संस्था श्री वरुणदेव युवा संगठन के तत्वावधान में सिंधी समाज के 51 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थस्थल पुष्कर की धार्मिक यात्रा कराई जाएगी।
संगठन के प्रभारी जितेंद्र रामचंदानी ने बताया कि सामाजिक स्तर पर ये पहली यात्रा है,जिसमे समाज के वरिष्ठ नागरिकों(सिर्फ पुरुष)को तीर्थराज पुष्कर भ्रमण कराया जा रहा है। यात्रा के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को पौराणिक ब्रह्मा मन्दिर झूलेलाल घाट गौ घाट गुरुद्वारा सावित्री माता मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे।आगामी बस यात्रा मातृशक्ति की होगी।
इस संदर्भ में सोमवार को पूज्य श्री झूलेलाल मंदिर में संगठन के पदाधिकारियों की हुई बैठक में यात्रा संयोजक राजेश चावलानी एवं हरीश आसनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी महीने की 30 तारीख गुरुवार को सुबह 6 बजे बस तीर्थराज पुष्कर के लिए रवाना होगी। समाज के वरिष्ठ नागरिकों की ये यात्रा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के लिए आवागमन के अतिरिक्त चाय नाश्ता भोजन और आराम के लिए धर्मशाला जैसी सुविधाएं शामिल रहेंगी। इस अवसर पर यात्रा विवरण का पोस्टर का विमोचन किया गया।
यात्रा के सहसंयोजक रमेश सोनी ने बताया कि यात्रा के शुभारंभ में पूज्य श्री झूलेलाल मंदिर के बाद सिद्धपीठ गणपति मंदिर (नागाबाबा बगेची)भी दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा सम्बन्धी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सीट बुकिंग 18 अप्रैल शनिवार से प्रारंभ होगी।
बैठक में सुशील मूलचंदानी कैलाश देवनानी अशोक चंदनानी प्रकाश पर्शवानी संजय मोहनानी राज अंदानी कुलदीप चंदनानी ललित नावाण रमेश वरनानी कांतिलाल दासानी नरेश गुरनानी ने सुव्यवस्थित यात्रा के लिए विचार विमर्श कर विभिन्न कमेटियों का गठन किया।