दिल्ली में विस्फोट से हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना
Editor &chief omprkash chauhan,
दिल्ली में विस्फोट से हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना
THE BHASWAR TIMES NEWS
जयपुर । दिल्ली में विस्फोट से हुए हादसे पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

सूत्रों की माने तो,,,,,,,,,,
लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में धमाका, कई वाहन जलकर खाक।दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास बड़ा हादसा हुआ है। पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद आग फैलने से आसपास की 3–4 गाड़ियां भी चपेट में आकर जल गईं।
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक कॉल 18:55 बजे मिली और तुरंत ही 7 फायर टेंडर मौके पर रवाना किए गए। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।धमाके की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।दिल्ली पुलिस,बम निरोधक दस्ते,डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच रही है।
