भण्डाना सहित दौसा की इन ग्राम पंचायतों में लगेगा ग्रामीण सेवा शिविर
Rural,service,camps,will,be,organized,in,these,gram,panchayats,Dausa,including,Bhandana
भण्डाना सहित दौसा की इन ग्राम पंचायतों में लगेगा ग्रामीण सेवा शिविर
दौसा। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 17 अगस्त को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को बांदीकुई की गादरवाड़ा गूजरान, सिकराय की बावनपाड़ा व हींगवा, महवा की सालिमपुर, मंडावर की बैजुपाड़ा, लालसोट की लालपुरा, नांगल राजावतान ग्राम पंचायत, लवाण की बनियाना तथा रामगढ़ पचवारा की राहुवास ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
18 अगस्त को यहां लगेंगे शिविर
इसी तरह मंगलवार को दौसा की भण्डाना, बांदीकुई की कोलवा, बसवा की करनावार, सिकराय की लांका व गनीपुर, महवा की पाली, मंडावर की हल्दैना, लालसोट की खेमावास, नांगल राजावतान की धरणवास, रामगढ़ पचवारा की जगनेर तुर्कान तथा सैंथल की बड़ोली ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
19 अगस्त को इन पंचायतों में लगेंगे शिविर
इसी प्रकार बुधवार को दौसा की चांदराना, बांदीकुई की गुढलिया, सिकराय की उदयपुरा व निहालपुरा, महवा की नाहिड़ा, मंडावर की अलीपुर, लालसोट की टोडाठेकला तथा रामगढ़ पचवारा की पालून्दा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
20 अगस्त को यहां आयोजित होंगे शिविर
गुरूवार को दौसा की नांगल छापा, बांदीकुई की नयागांव, बसवा की झरवालो की ढाणी, सिकराय की कालवान व गांगदवाड़ी, महवा की सलेमपुर, मंडावर की कोट, लालसोट की खेड़ला खुर्द, नांगल राजावतान की प्यारीवास, रामगढ़ पचवारा की डोब तथा सैंथल की निमाली ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
21 अगस्त को इन पंचायतों में लगेंगे शिविर
शुक्रवार को दौसा की जसोता, बांदीकुई की आभानेरी व भाण्डेडा, बसवा की जावली का बाढ, सिकराय की मीनासीमला, महवा की पाटोली व गगवाना, लालसोट की पट्टी किशोरपुरा, नांगल राजावतान की छारेड़ा, रामगढ़ पचवारा की भांवता, लवाण की नांगल गोविंद तथा सैंथल की कुण्डल ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।