4.21 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद
4.21 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद
सादड़ी / पाली जिले से सादड़ी थाना क्षेत्र कार से पांच प्लास्टिक की पुड़ियों में 4.21 ग्राम एमडी बरामद कर वाहन स्कॉपिर्यो को जब्त किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि सादड़ी थानाधिकारी हनवनतसिंह सोढा मय टीम द्वारा 18 अक्टूबर की रात्री में सादडी की तरफ से आ रही एक बिना नम्बर संदिग्ध स्कॉपियो वाहन को रूकवाने का ईशारा करने पर वाहन चालक द्वारा वाहन को तेज गति से चलाता हुआ बिना रोके नाकाबन्दी तोडकर बाली की तरफ भाग गया जिसका जिसका लगातार 2-3 घण्टा हल्का थाना क्षेत्र के गांवो में पिछा करने पर वाहन चालक वाहन को सुनसान जंगल में छोडकर चालक अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। वाहन की नियमानुसार तलाशी लेने पर वाहन के अन्दर से पांच प्लास्टिक की पुडीयों में 4.21 ग्राम एमडी बरामद कर वाहन स्कॉपिर्यो को जब्त किया गया। कार्यवाही पर प्रकरण संख्या 189/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में थाना सादडी पर दर्ज कर अनुसंधान हवाले थानाधिकारी बाली के किया गया।