विदेशी मुद्रा व नकद बरामद

विदेशी मुद्रा व नकद बरामद

विदेशी मुद्रा व नकद बरामद                                  THE BHASWAR TIMES NEWS                   जोधपुर / पुलिस ने एक नाबालिग और एक अन्य आरोपी रवि वैष्णव को पकड़ा है। उनके पास से ढाई लाख रुपए, एक सोने की अंगूठी और विदेशी मुद्रा बरामद की गई है ।चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक ने बताया कि सत्यनारायण खत्री ने 16 अक्टूबर को शिकायत दर्ज की थी। जिसमें लिखा कि 15 अक्टूबर को सुबह 9 बजे वह और उनका बेटा दुकान के लिए घर से निकले थे। जब वे लौटे तो घर का ताला टूटा था व कमरे की लाइट चालू थी और सामान बिखरा पड़ा था। घर से 35-40 तोला सोने के आभूषण, 1 किलो चांदी और ढाई लाख रुपए नकद चोरी हो गए थे।स मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को पकड़ा और उससे 2 लाख नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि चोरी किए गए माल में से एक अंगूठी और नगदी उसने रवि नाम के व्यक्ति को दिया है।नाबालिग की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि वैष्णव पुत्र प्रेम वैष्णव निवासी राजीव गांधी कॉलोनी प्यारे मोहन हाल निवासी चांदना भाकर को गिरफ्तार किया।शानदेही पर शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।उसके निवास उसके घर से विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई जिसमें 8394 युआन और 20 अमेरिकी डॉलर भी जब्त किया गया।