पलटी, बस पलटी, 2 की हुई मौत
पलटी, बस पलटी, 2 की हुई मौत / जिले में शुक्रवार देर रात हुए बस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। , दूसरे बच्चे की मौत सीने में कांच घुसने से हुई।शक्रवार देर रात 2 बजे रोहट थाना क्षेत्र के गाजनगढ़ टोल के पास हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार प्राइवेट बस प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही थी। हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में एडमिट कराया गयाहदसे में खेतपालिया (मध्य प्रदेश) की रहने वाली 7 साल की बच्ची सोना के सीने में कांच घुस गया। बांगड़ हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।, रतलाम (मध्य प्रदेश) की रहने वाली एक साल की दिव्या की बस हादसे में मौत हो गई। बस के पैसेंजर्स ने बताया कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। दिव्या के मां-बाप काफी देर तक अपनी बच्ची की बॉडी से लिपटकर रोते रहे।घायल यात्रियों ने बताया कि उन्होंने ड्राइवर को कई बार कहा कि बस धीरे चलाए, लेकिन वो नहीं माना। एक्सीडेंट के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गसभी घायलों को रोहट थाना के पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। बस में 40 यात्री थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।