श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में 15 अगस्त समारोह का पूर्वाभ्यास जारी*

श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में 15 अगस्त समारोह का पूर्वाभ्यास जारी*

श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में 15 अगस्त समारोह का पूर्वाभ्यास जारी*

*-एडीएम (द्वितीय)  मीना ने किया पूर्वाभ्यास का निरीक्षण, व्यवस्थाओं के  संबंध में दिए आवश्यक निर्देश*

जोधपुर, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में प्रातः 9 बजे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को आयोजित पूर्वाभ्यास का अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय)  रामकिशोर मीना ने अवलोकन किया। उन्होंने समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

*ध्वजारोहण एवं मार्च पास्ट रहेगा समारोह का प्रमुख आकर्षण*

स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः ठीक 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा सलामी मंच से मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। कंपनी कमांडर श्रीमती नीतेश कंवर के नेतृत्व में फर्स्ट आरएसी, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, कालिका, होमगार्ड पुरुष, होमगार्ड महिला, आर्म्ड एनसीसी, नेवल विंग एनसीसी तथा स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियां मार्च पास्ट में भाग लेंगी।

राजस्थान पुलिस एवं राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स स्कूल की बैंड टुकड़ियां मधुर धुनों के साथ मार्च पास्ट करते हुए समारोह की गरिमा बढ़ाएंगी।

*राज्यपाल महोदय के संदेश का होगा पठन, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान*

समारोह में राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों तथा समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

*विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र*

मुख्य समारोह में लगभग 1,415 विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 265 विद्यार्थी डंबल्स तथा 207 छात्र-छात्राएं लेजियम का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में महाराणा प्रताप की 450वीं जयंती एवं वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।