जॉइनिंग से पहले ही APO जाने वह कौन पढिए पूरी खबर
APO,knows,who,will,read,the,complete,news,even,before,joining
जॉइनिंग से पहले ही APO जाने वह कौन पढिए पूरी खबर
दौसा। चर्चित RAS अधिकारी पिंकी मीणा को राजस्थान सरकार ने दौसा में सहायक कलेक्टर का पदभार संभालने से पहले ही APO कर दिया। कार्मिक विभाग ने 13 अगस्त गुरुवार को आदेश जारी कर उन्हें "प्रशासनिक कारणों" से पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा है।
कार्मिक विभाग के आदेश के मुताबिक पिंकी मीणा, आरएएस, सहायक कलेक्टर दौसा को आगामी आदेशों तक APO रखा गया है। उन्हें अपनी हाजिरी कार्मिक विभाग, जयपुर में देनी होगी।
11 अगस्त को हुआ था दौसा तबादला
पिंकी मीणा का 11 अगस्त को प्रशासनिक सुधार विभाग, सवाई माधोपुर में सहायक निदेशक के पद से दौसा सहायक कलेक्टर के पद पर तबादला किया गया था। यानी नई पोस्टिंग के महज 3 दिन बाद ही सरकार ने फैसला पलट दिया।
साढ़े 5 साल बाद बहाल होकर फिर सुर्खियों में
2017 बैच की RAS अधिकारी पिंकी मीणा साल 2021 से मई 2026 तक करीब साढ़े पांच साल सस्पेंड रहीं। साल 2021 में बांदीकुई SDO रहते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े घूसकांड में ACB ने उन्हें एक अन्य RAS पुष्कर मित्तल के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद सरकार ने तुरंत निलंबित कर दिया था।
बहाली के बाद 26 जून को उन्हें सवाई माधोपुर में प्रशासनिक सुधार विभाग का सहायक निदेशक बनाया गया था।
दौसा में पोस्टिंग को लेकर पहले से थे सवाल
जिस जिले में 2021 का घूसकांड हुआ था, उसी दौसा में उनकी पोस्टिंग को लेकर पहले से ही प्रशासनिक हलकों में चर्चा थी। अब जॉइनिंग से पहले APO किए जाने के कारणों को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है।