सोजत के डॉ. मोहम्मद मोइनुद्दीन का मेडिकल ऑफिसर पद पर चयन, राजस्थान में 24वीं रैंक

सोजत के डॉ. मोहम्मद मोइनुद्दीन का मेडिकल ऑफिसर पद पर चयन, राजस्थान में 24वीं रैंक

सोजत के डॉ. मोहम्मद मोइनुद्दीन का मेडिकल ऑफिसर पद पर चयन, राजस्थान में 24वीं रैंक

सोजत। सोजत का नाम एक बार फिर गौरव से ऊंचा हुआ है। सोजत निवासी डॉ. मोहम्मद मोइनुद्दीन सिलावट का राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने इस प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेशभर में 24वीं रैंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की है।
डॉ. मोइनुद्दीन की इस उपलब्धि पर समाज बंधुओं, रिश्तेदारों और दोस्तों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उनकी धर्मपत्नी गजाला परवीन भी पेशे से नर्सिंग ऑफिसर हैं और वर्तमान में एम्स, दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रही हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में पति-पत्नी की यह जोड़ी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
इस शुभ अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद इकबाल सिलावट, अब्दुल गनी ताजक मोहम्मद जावेद, फकीर मोहम्मद पठान, अनवर पठान, ठेकेदार हारून काकू, मोहम्मद यूसूफ खताई, अब्दुल समद रही, मास्टर अब्दुल सलीम सिलावट, मिस्त्री असलम ताजक, इकबाल मिस्त्री, पप्सा सिलावट, रिजवान खताई, मोहम्मद नासिर खताई, जावेद राही, इरशाद सिलावट, युवा नेता जावेद सिलावट, अब्दुल वहाब सिलावट, नासिर चौहान, यासीन सिसोदिया, नर्सिंग ऑफिसर हाकम हुसैन शहनवाज रफाई सहित अनेक समाजबंधुओं ने डॉ. मोइनुद्दीन को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की दुआ की।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि डॉ. मोइनुद्दीन अपनी मेहनत और सेवा भाव से आमजन की स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।