परिवीक्षाधीन पटवारी मीणा राजकीय सेवा से किया निष्कासित* 

परिवीक्षाधीन पटवारी मीणा राजकीय सेवा से किया निष्कासित 

पाली 10 अक्टूबर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर एल एन मंत्री ने लंबे समय से बिना सक्षम अधिकारी की आज्ञा प्राप्त किए राजकीय सेवा में स्वेच्छा से 9 वर्ष 7 माह से अधिक समय तक गायब होने पर रामदीन मीणा को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया. राजकीय सेवाओं से ईच्छा से अनुपस्थित रहने के कारण तत्कालीन पटवारी कोसेलाव, तहसील सुमेरपुर, निलंबित पटवारी मुख्यालय देसूरी, तहसील कार्यालय देसूरी, पाली, परीक्षाधीन अस्थाई कार्मिक (क_3/जांच) विभाग राजस्थान सरकार परिपत्र संख्या प. 3 (1) कार्मिक / क_3 / 2004 दिनांक 20 मई 25 के क्रम में राज्यहित को ध्यान में रखते हुए पटवारी रामदीन मीणा पुत्र राम खिलाड़ी मीणा अस्थाई, पटवारी को प्निवासी न्यालीबास, पोस्ट कालवाड़ी, तहसील कठूमर, जिला अलवर को बार-बार नोटिस भेज व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा गया परंतु पटवारी रामदिन मीणा द्वारा नोटिस तामील करने के बावजूद भी हाजिर नहीं होने व राजकीय आदेशों की अवहेलना करने पर राज्यहित को ध्यान में रखते हुए राजकीय सेवा से निष्कासित किया गया है।