“रामा-श्यामा” करते हुए दीपावली की हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।

दीपावली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, बाजारों में रही खास रौनक 

Om prakash chouhan Bureau Chief

THE BHASWAR TIMES NEWS

पाली। दीपावली का पर्व जिले व पाली शहर में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से से ही शहर की बाजारों में रौनक नजर आने लगी थी। कई बाजारों को भव्य तरीके से सजाया गया था। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों और घरों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया तथा प्रतिष्ठानों के बाहर दीपक लगाकर दीपावली का स्वागत किया।

Pali Top News l l 

इस अवसर पर पूरा बाजार रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से जगमगा उठा। व्यापारियों द्वारा की गई आकर्षक लाइटिंग और साज-सज्जा देखने लायक थी। दीपावली की इस रौनक को देखने और व्यापारियों से मिलने कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी शहर के भ्रमण पर निकले

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक भीमराज भाटी, जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, पुलिस अधीक्षक आदेश सिद्धू, सीओ सिटी सहित प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी सूरजपोल से सर्राफा बाजार तक पैदल भ्रमण पर निकले। सभी ने व्यापारियों से “रामा-श्यामा” करते हुए दीपावली की हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर सांसद पी. पी. चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, महेंद्र बोहरा, सहित कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
व्यापारियों ने सभी   जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं

शहर के भीतरी बाजारों में दीपों की जगमगाहट, आकर्षक सजावट और उमड़ी भीड़ ने पूरे माहौल को त्योहारी रंग में रंग दिया। दीपावली की रात व्यापारियों और शहरवासियों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी ने प्राचीनबड़ी ब्रह्मपुरी व झालरवा स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुँचकर परिवार, शहर और देश की समृद्धि की कामना की।

महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। करीब आधा किलोमीटर तक लोग दर्शन के लिए पंक्तिबद्ध नजर आए। मंदिर में भजन मंडलियों द्वारा माँ लक्ष्मी सहित विभिन्न देवी-देवताओं के भजन प्रस्तुत किए गए, जिनकी मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।