रेग्जीन गोदाम में लगी आग

रेग्जीन गोदाम में लगी आग

रेग्जीन गोदाम में लगी आग

THE BHASWAR TIMES 

जोधपुर के सिवांची गेट स्थित रेग्जीन के गोदाम में आज शनिवार को दोपहर अचानक से आग लग गई। थोड़ी देर में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।  करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग से गोदाम के अंदर रखा रेग्जीन का सामान जलकर राख हो गया।
सिवांची गेट के अप्पू रेग्जीन हाउस पर आज दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की नागौरी गेट, शास्त्री नगर, बासनी, चौपासनी से गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 22 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दोपहर 2:30 बजे आग पर काबू पाया.आग की वजह से पीछे बने दो मकानों के छत पर बनी पानी की टंकी में भी आग लग गईं। इस दौरान आस-पास के लोग भी दहशत में आ गए।

Report by Sunil dutth Trivedi jodhpur