वॉक एंड रन" कार्यक्रम का आयोजन
"वॉक एंड रन" कार्यक्रम का आयोजन
जोधपुर /लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत पुलिस आयुक्तालय द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक सुदृढ़ता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "वॉक एंड रन" कार्यक्रम शरत कविराज पुलिस आयुक्त के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन तथा श्री शहीन सी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात के सुपरविजन में आयोजन किया गया।
पुलिस आयुक्तालय के समस्त पुलिस कार्यालयों पुलिस थानों चौकियों एवं रिजर्व पुलिस लाइन से अधिकारी एवं जवान रिजर्व पुलिस लाइन रातानाडा में एकत्रित हुए।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारीपूर्ण एवं तनावपूर्ण होता है। ऐसे में पुलिस कर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से दौड़ व्यायाम योग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों से शरीर स्वस्थ रहता है तनाव कम होता है तथा कार्य के प्रति ऊर्जा एकाग्रता एवं कार्यकुशलता में वृद्धि होती है।
इसके पश्चात पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर "वॉक एंड रन" को रवाना किया।
वॉक एंड रन पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर ताराचंद सर्कल पावटा सर्कल अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सामने से होते हुए नई सड़क और खास बाग मार्ग से पुनः पुलिस लाइन तक आयोजित किया गया। लगभग 5 किलोमीटर की इस दौड़ में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 250 पुलिसकर्मियों ने सहभागिता दर्ज कराते हुए फिटनेस एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
वॉक एंड रन कार्यक्रम में शहीन सी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात सुनील के. पंवार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शेषकरण रिजर्व पुलिस निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण तथा पुलिस कार्यालयों पुलिस थानों चौकियों एवं रिजर्व पुलिस लाइन के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।