उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ वन पंचायत की बैठक हुई सम्पन्न

एडिटर ओमप्रकाश चौहान

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ वन पंचायत की बैठक हुई सम्पन्न

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ में वन पंचायत की बैठक हुई सम्पन्न 

रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह THE BHASWAR TIMES UTTARAKHAND

वन पंचायत की हुई  बैठक ग्रामीणों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा अधिकारियों ने बताए नियम और भागीदारी तथा लाभ 

 THE BHASWAR TIMES UTTARAKHAND

9 अगस्त 2026 

  उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ में वन पंचायत सरपंच झंगरोली ताल श्री  सुरेन्द्र सिंह गुसाई की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया सभी ग्राम वासियों ने बैठक में हिस्सा लिया । मीटिंग में ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक का जिक्र किया ,वन विभाग से एस विषय पर गंभीरता से निर्णय लेने और जानमाल की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई । ग्राम प्रधान श्रीमती रजनी गुसाई ,वन पंचायत सरपंच ताल श्रीमती विजयलक्ष्मी ,भूतपूर्व प्रधान श्री बीरवल सिंह गुसाई एवम भूतपूर्व प्रधान मुकेश कुमार तथा वर्तमान उप प्रधान श्री योगेंद्र सिंह गुसाई ने भारी चिंता जताई है। 

वन विभाग के बीट अधिकारी श्री गौरव पोखरियाल ,श्री श्रीधर प्रसाद गौड़ (वन दरोगा )एवम बीट वाचर श्री शशि प्रसाद पंत ने बिस्तरित रूप से वन विभाग के नियम और पूरा सहयोग देने की बात कही है । ग्रामीणों ने बदरों,जंगली सुवरों एवम बाघ के आतंक का विस्तार पूर्वक जिक्र किया । जानमाल की सुरक्षा एवम खेतों की सुरक्षा की बात सामने रखी। 

वन विभाग के बीट अधिकारी श्री गौरव पोखरियाल ने पूरा आस्वासन एवम सहयोग की बात कही एवम वन संरक्षण सयोजन के बारे में ग्रामीणों की भागीदारी का जिक्र किया। 

वन पंचायत सरपंचों के अधिकार एवम अन्य जानकारियों के बारे में बिस्तरित रूप से ग्रामीणों को अवगत कराया उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग एवम भागीदारी की बात  समझाई बन संपदा को किस प्रकार से सुरक्षित रखा जा सके एस बारे में चर्चा की एवम पूर्ण सहयोग देने की बात कही है। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की है ।