पौड़ी गढ़वाल ग्राम ताल के ग्रामीणों ने बाहरी लोगों को जमीन बेचने का लगाया है आरोप
पौड़ी गढ़वाल ग्राम ताल के ग्रामीणों ने बाहरी लोगों को जमीन बेचने का लगाया आरोप
रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह |THE BHASWAR TIMES UTTARAKHAND|
10 अगस्त 2026
उत्तराखंड में भू कानून का उलँघन कर जमीन बेचने का एक और मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के झंगरोली भूभाग में कई वर्षों से एक हॉट मिक्स प्लांट चल रहा है। भूत पूर्व प्रधान श्री बीरवल सिंह गुसाई की अध्यक्षता में 3 सालों तक विधिवत तरीके से उसका किराया ग्राम पंचायत ताल में जमा होता रहा है।
#### क्या है ? पूरा मामला
9 अगस्त को ग्राम ताल के वाशियों ने एक आम बैठक बुलाई ,जिसमें उक्त मसले पर चर्चा हुई बैठक में वर्तमान ग्राम प्रधान श्रीमती रजनी गुसाई ,उप प्रधान श्री योगेंद्र सिंह गुसाईं ,भूतपूर्व प्रधान श्री बीरवल सिंह गुसाई और भूतपूर्व प्रधान श्री मुकेश कुमार एवम समस्त ग्रामवाशी सामिल हुए । ग्रामीणों ने बताया की यह भूमि सामूहिक भूमि है ,जिसका बटवारा नहीं किया गया है। जिस पर अगर कोई भी कार्य किया जाय तो उसकी अनुमति सभी लोगों से ली जानी चाहिए थी , जैसे पहिले से हो रहा था ,कुछ राजनैतिक संरक्षण प्राप्त लोगों की मिली भगत से बिना सभी ग्राम वाशियों की अनुमति के बगैर हॉट मिक्स प्लांट को चलाया जा रहा है। ग्रामवाशियों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि इस भूमि को बाहरी लोगों को बेच दिया गया है।,अभी सबदरखाल पौड़ी जिले में बाहरी लोगों द्वारा जिसे दिल्ली की एक कंपनी ने उत्तराखंड भू कानून की खामियों का फायदा उठाकर स्थानीय लोगों की मिली भगत से करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी है। मामला तब प्रकाश में आया जब मीडिया सोशल मीडिया में यह खबर प्रकाश में आई ।
बुजुर्गों ने जताई चिंता
गाव के सभी बुजुर्गों का कहना है कि अगर बाहरी लोग इसी तरह से हमारी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करेंगे तो हमारी आनेवाली पीढ़ी का क्या भविष्य होगा ।
ग्रामवाशियों ने उक्त प्रकरण की जिलाधिकारी पौड़ी को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। बैठक के तुरंत बाद ई मेल द्वारा पत्र भेज दिया गया है ।
युवाओं ने कहा हम इस मामले के लिए उग्र प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन अगर नहीं सुनता है तो ग्रामवाशियों ने कोर्ट में केश दर्ज करने की तक बात कही है.