डाकघर में बम की मिली धमकी
बम की मिली धमकी
पाली शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित प्रधान डाकघर को एक बार फिर बम की सूचना मिली है।आज दोपहर पासपोर्ट कार्यकाल के दौरान ईमेल के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही डिप्टी मदन सिंह और थाना प्रभारी रविंद सिंह मौके पर पहुंचे। डाकघर में कार्यरत सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया।
गौरतलब है कि इससे करीब 15 दिन पहले भी इसी प्रकार का एक ईमेल आया था, जिसमें डाकघर को उड़ाने की धमकी दी गई थी।फिलहाल डाकघर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल एवं बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया गया है।