राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सोजत नगर अध्यक्ष शाहबाज खान नियुक्त 

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सोजत नगर अध्यक्ष शाहबाज खान नियुक्त 

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सोजत नगर अध्यक्ष शाहबाज खान नियुक्त 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सी. बी. यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश महासचिव केशव तिवारी द्वारा जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल की अनुशंसा पर पाली जिले के सोजत नगर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है जिसमें समाजसेवी शाहबाज खान को सोजत नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जागरवाल ने कहा कि इस  नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा जिले में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की गतिविधियों का विस्तार होगा साथ ही नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया।

नियुक्ति पर शाहबाज खान का हुआ भव्य स्वागत 

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में सोजत नगर अध्यक्ष के पद पर  नियुक्त होने पर वार्ड नंबर 35,36,37 रहवासी सहित पीर साजिद अली, महेंद्र कुमार पालरिया  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग) प्रदेश सचिव, पूर्व पार्षद बालमुकुंद गहलोत,  पूर्व पार्षद नरेश बबलू,  असलम मेंहर, चंपालाल खोरवाल, मांगीलाल, नरेश राव, दीप सिंह, प्रकाश, हाजी मोहम्मद हनीफ सिपाही, सलीम घोसी , रफीक घोसी, इमरान खोखर, फारूक , आसिफ मीर, इरफान सिपाही, जावेद सिलावट, इरशाद सिलावट, इमरान सिलावट, आयोजन करता -मोहम्मद इंसाफ घोसी, बाबू खान मेहर , शाहिद शेख , रमीज पठान ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ रशीद अहमद गौरी ने किया।