यूनिटी मार्च में स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

यूनिटी मार्च में स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

यूनिटी मार्च में स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर       पाली /सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर एक भारत आत्मनिर्भर भारत के तहत शुक्रवार को पाली शहर में यूनिटी मार्च निकाला गया।

शहर के विवेकानंद सर्किल से यूनिटी मार्च रवाना हुई। जो शहर के कलेक्ट्रेट सूरजपोल शिवाजी सर्किल होते हुए बांगड़ कॉलेज पहुंच सम्पन्न हुई। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी।पाली के विवेकानंद सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोराराम कुमावत ने सभी लोगों को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बने इसके लिए जरूरी है कि हम देश में बने उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। जिससे देश का पैसा देश में ही रहेगा और हमारे देश की प्रगति होगी। उन्होंने सभी को शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी प्रधान मोहनी देवी पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा जिला कलेक्टर एलएन मंत्री एसपी आदर्श सिधु तिलोक चौधरी सहित स्काउट एनसीसी स्टूडेंट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।