मोदी जवाब दें गोडसे ने गांधी को मंदिर में गोली क्यों मारी: रंधावा

मोदी जवाब दें गोडसे ने गांधी को मंदिर में गोली क्यों मारी: रंधावा
राम मंदिर परिसर में कांग्रेस संवाद कार्यक्रम आयोजित
दौसा/लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता
शहर के गुप्तेश्वर रोड स्थित राम मंदिर परिसर में जुटे। वहां लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद हेतू कार्यक्रम आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में पधारे टिकट के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में आए बड़े नेताओं के सामने टिकट दावेदारों के साथ आए समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। संवाद कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा हमारे यहां पाकिस्तान से भी बदतर हालात हो गए है। अपनी समस्याओं को लेकर दिल्ली पहुंच रहे किसानों पर सरकार गोली चल रही है। उन्होंने कहा बीजेपी के मुंह में राम राम है जबकि हमारे दिल में राम है। यहां तक कि गोडसे ने गांधी को गोली मारी तो उनके मुंह से हे राम निकला था। मोदी जवाब दे गोडसे ने गांधी को मंदिर में गोली क्यों मारी गई। यहां बैठे हुए कार्यकर्त्ता जिस व्यक्ति का नाम प्रपोज करेंगे उसी को कांग्रेस अपना प्रत्याशी बना देगी। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पर्ची सरकार है। डोटासरा बोले चुनाव से पहले पेपर लीक पेपर लीक पर हल्ला मचाने वाली भाजपा को अब राजस्थान,गुजरात,हरियाणा,यूपी में हो रहे पेपर लीक दिखाई क्यों नही दे रहे हैं। पूर्व मंत्री दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा ने कहा हमने यह बैठक राम मंदिर परिसर में रखी है राम हम सबके आराध्य है लेकिन राम मंदिर में बैठक रखने से भाजपा चिंतित हो गई है। कांग्रेस सांसद कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,जीआर खटाना,वेद प्रकाश सोलंकी, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, जिलाध्यक्ष रामजी लाल ओढ जिला प्रमुख हीरालाल सैनी,कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व मंत्री ममता भूपेश सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।