सोजत में रुचिर स्मृति साहित्य–सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 

सोजत में रुचिर स्मृति साहित्य–सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 

सोजत में रुचिर स्मृति साहित्य–सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 

सोजत । साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक संस्थान रुचिर विद्या साहित्य समिति के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कवि एवं पत्रकार यशवंत 'रुचिर' की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रुचिर स्मृति साहित्य–सम्मान समारोह का आयोजन रविवार  28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे स्थानीय मोदी मोहल्ला स्थित सभागार में किया जाएगा ।

संस्था अध्यक्ष शिक्षाविद् बसंत कुमार लखावत ने बताया कि संस्था के वार्षिक अधिवेशन के तहत आयोजित इस समारोह में काव्य गोष्ठी, पत्रवाचन, पुस्तक विमोचन, रुचिर स्मृति बाल प्रतिभा पुरस्कार, सोनी बाई सीरवी स्मृति साहित्यकार सम्मान तथा संस्था के वार्षिक चुनाव जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

कार्यक्रम संयोजक संस्था सचिव नवनीत राय ‘रुचिर’ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में क्षेत्र के साहित्यकारों, कवियों, साहित्यप्रेमियों एवं बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रहेगी । उन्होंने साहित्यिक अभिरुचि रखने वाले सभी महानुभावों से आग्रह किया कि वे समय से पूर्व उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।