आहोर और जालोर में कुल 75.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
आहोर और जालोर में कुल 75.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों दी सौगात आहोर/ मुख्य्मंत्री ने बुधवार आहोर जालौर 75.38 लागत कार्यों की सौगात दी शर्मा दोपहर 2 बजे आहोर पहुंचे। जहां उन्होंने कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिसमें सड़क कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण शामिल है। वहीं सीएम के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
सीएम बोले ने कहा कि राज्य में विकास हो रहा हैं परन्तु कांग्रेस को दिखता नहीं अगर कांग्रेसजन को विकास नहीं दिख रहा तो शिविर में आंखें चेक करा लें
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विरोध करते हैं विरोध करना उनका काम है। मगर हम हर रोज बोल रहे है कि उनके पास आंकड़े हैं तो बताइए कि आपने कितना काम किया है और हमने कितना काम किया है। अगर विकास उनकी दृष्टि में नहीं आ रहा है तो अब राजस्थान के स्कूलों में बच्चों के लिए आंखों के कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसमें आंखों की जांच होगी। अगर जरूरत होगी तो चश्मा भी मिलेगा। इसलिए कांग्रेस के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपको अगर नहीं दिखाई दे रहा है तो उन शिविरों में कांग्रेस के लोग जाएं आंखों की जांच कराएं। जरूरत हो तो उनको चश्मा भी उपलब्ध करा देवें। जिससे उन्हें दो साल का विकास तो दिख ही जाएगा। इनके मन को ठीक नहीं किया जा सकता जनसभा के दौरान सीएम शर्मा ने आहोर को कई सौगात दीं। जिसमें उण से भैसवाड़ा अलावा पावटा भागली पुरोहितान से आहोर गुडा बालोतान से थांवला अगवरी से कुआडा छिपरवाड़ा से आहोर चांदना से सियाणा हरजी से सिरोही सीमा तक 17 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने आहोर और जालोर में कुल 75.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 2.85 करोड़ की लागत से 33/11 सब स्टेशन हेमागुढ़ा पीएम कुसुम योजना-सी के तहत 4 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र राजकीय कृषि महाविद्यालय केशवना के लिए 8.80 करोड़ रुपए के विकास कार्य और सांचौर में पिछड़े वर्ग की लडकियों के हॉस्टल के लिए 2.80 करोड़ रुपए की सौगात दी।
सीएम का हेलिकॉप्टर खेल मैदान में बने हेलीपेड पर उतरा। जहां जालोर विधायक और विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित पूर्व विधायक आहोर शंकर सिंह राजपुरोहित पूर्व विधायक रानीवाड़ा नारायण सिंह देवल जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी भीनमाल केपूर्व विधायक पूराराम चौधरी समेत कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया। कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया.