महावीर जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक
महावीर जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक
जोधपुर 15 मार्च। श्री महावीर जैन नवयुवक मण्डल एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियों के लिए जोधपुर के समस्त जैन समाज की बैठक समिति अध्यक्ष बलवंत खिंवसरा की अध्यक्षता में आज रविवार को रखी गई है।
सचिव धीरज कुमार रांका व मीडिया प्रभारी प्रवीण सुराणा ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए जैन समाज की समस्त धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित व्यक्तियों की बैठक आज रविवार 15 मार्च को सुबह 11.30 बजे पावटा स्थित भगवान महावीर उद्यान में रखी गई है। जिसमें भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर 25 मार्च से 5 अप्रेल तक समिति की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी तथा 31 मार्च को महावीर शोभा यात्रा को और अधिक भव्य बनाने हेतु विस्तृत विचार विमर्श कर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जायेगा।