अपनी चंचल लक्ष्मी का सदुपयोग करना ही सच्ची मानवता है - राठौड़
अपनी चंचल लक्ष्मी का सदुपयोग करना ही सच्ची मानवता है - राठौड़
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
डेह । डेह के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल रामेश्वर छंगाणी के अथक पर्यासों से विद्यालय के जीर्णोद्धार व रंग रोगन का कार्य भामाशाहों से करवाने के सरकारी आदेश की क्रियान्विति के तहत डेह निवासी व जयपुर व्यवसाय रत रेडी प्रिंट के मालिक स्वर्गीय हुलाशचन्द मन्नी देवी सबलावत के सुपुत्र श्रीपाल सुरेश सबलावत व मूलचंद अमरावदेवी सबलावत के द्वारा सम्पूर्ण कराए जाने पर रखे गए सम्मान समारोह में बोलते हुए व्याख्याता लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने कहा कि लक्ष्मी की कृपा होना बड़ी बात नहीं है बड़ी बात है दिल का होना व उसका सही सदुपयोग होना । हमें गर्व है कि व्यापार वश जो भी व्यवसायी बाहर जाकर अपनी जन्म भूमि को नहीं भूलते हुए उसके कर्ज को उतारने की चिंता में जब जब भी अवसर आता है खुले हाथों से सहयोग करने को तैयार रहते हैं । आज इसी का प्रमाण यह विद्यालय है जिसकी जिण शीर्ण अवस्था को मिटाकर उस पर सरकारी आदेश के अनुरूप रंग रोगन करवाकर विद्यालय के सम्पूर्ण भवन व इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन को भी जीवन दान देकर आप श्रेष्ठी ने अनुपम कार्य किया है जिसके लिए विद्यालय परिवार आपका सदा सदा ऋणी रहेगा ।

विद्यालय परिवार की तरफ से भामाशाह मूलचंद अमरावदेवी सबलावत व श्रीपाल सुरेश सबलावत परिवार का बहुमान किया गया ।
इस अवसर पर बोलते हुए सुरेश सबलावत ने बताया कि प्रिंसिपल रामेश्वर छंगाणी व समाज सेवी पवन पहाड़िया के अनुरोध पर हमें ऐसे पुनीत कार्य में सहयोग का अवसर मिला यह हमारा सौभाग्य था ।
इस समारोह में विद्यालय के सुमित्रा गुजर ,सनवरखान ,मुकेश टाक , कमलेश सुथार , संगीता सांगवा , मुकेश घटेला ,मुकेश टेलर , सुभम सिखवाल , सेवाराम चौधरी , रामनिवास चौटिया , सुनीता चौधरी दिनेश सहित कई कस्बेवासी भी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन मुकेश वर्मा ने किया तो धन्यवाद लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने ज्ञापित किया । उक्त जानकारी पवन पहाड़िया द्वारा दी गई।