स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश बाड़मेर /शहर के चौहटन सर्किल स्थित एक स्पा सेंटर पर मंगलवार को पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की। डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी, जहां मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती मिलीं।
पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से चार युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। इनमें से चारों युवतियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग युवती को पुलिस ने संरक्षण में है।
डीएसपी शर्मा ने बताया कि स्पा सेंटर की तलाशी के दौरान कई संदिग्ध वस्तुएं और दस्तावेज मिले हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यहां लंबे समय से अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस गिरफ्तार युवतियों और युवक से पूछताछ कर रही है साथ ही स्पा सेंटर के दस्तावेजों और कर्मचारियों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
शहर में लंबे समय से स्पा सें की आड़ में इस तरह की गतिविधियां चलने की शिकायत मिलती रही हैं।