भैरूघाट पर एक जनरल स्टोर में लगी भीषण
भैरूघाट पर एक जनरल स्टोर में लगी भीषण आग एक की मौत
पाली/कोतवाली थाना क्षेत्र की भेरू घाट पर बीती देर रात्रि को एक किराने की दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने अपना विराट रूप ले लिया। आग की लपटों को देख आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई और मौके पर लोग इकट्ठा हो गए अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में नाकाम रहे ओर आस पास के जमा स्थानीय लोगों ने पास ही के थाने ओर दमकल विभाग को सूचना दी सूचना पर धान मंडी चौकी प्रभारी सहित पुलिस के जवान पहुंचे तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग केकर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारण का पता लग रही है। आग से धुए में दम घुटने के कारण राजेंद्र कुमार शर्मा रिटायर्ड टीचर की मौत हुई हैँ. परिवार के सदस्य दूसरे कमरे सौ रहे थे वे बच्च गए. आग से दुकान का सामान पूरा ज जल गया.