शहर में 17 को नहीं होगी जलापूर्ति

शहर में 17 को नहीं  होगी जलापूर्ति

*जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति 17 मार्च को बंद रहेगी*

जोधपुर 14 मार्च। ग्रीष्म ऋतू के लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट पम्प हाउस पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 17 मार्च को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी ।

अतः जोधपुर शहर के कायलाना चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 17 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 18 मार्च को तथा 18 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 19 मार्च को की जावेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 17 मार्च को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 18 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 19 मार्च को एवं 19 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 20 मार्च को होगी।

––00––