हॉट मिक्स प्लांट हुआ सील ग्राम ताल पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड होगा दूध का दूध पानी का पानी

हॉट मिक्स प्लांट हुआ सील ग्राम ताल पौड़ी गढ़वाल होगा दूध का दूध पानी का पानी गाँव में बटी मिठाई 

रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह सवाददाता उत्तराखंड THE BHASWAR TIMES

दिनांक 22 अगस्त 2026

न्यूज का हुआ असर ! उत्तराखंड ब्लॉक पाबौ ग्राम ताल के झंगरोली क्षेत्र में लगे बिवादित हॉट मिक्स प्लांट पर आखिरकार प्रशासन ने ताला जड़ दिया । 19 अगस्त को जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर प्लांट को सील कर दिया । बताया जा रहा है कि यह प्लांट नियमों के ताक पर रखकर चल रहा था । 

द भास्वर टाइम्स ने इस मुद्दे को प्रमुखता से  उठाया , खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच के साथ साथ की सख्त कार्यवाही । 

कार्यवाही होते ही पूरे गाँव में बांटी गई मिठाई और फल , मनाया गया जश्न ।उन्होंने जिला प्रशासन विशेष कर जिलाधिकारी श्रीमती स्वाती एस भदोरिया आई ए एस एवम जांच अधिकारियों का आभार जताया ,तथा द भास्वर टाइम्स का बिशेष धन्यवाद किया प्रशासन ने कहा है कि होगा दूध का दूध पानी का पानी, ग्रामीणों ने इसे श्री गायवाले हनुमान जी की कृपा बताया ।