शिवराजपुर महादेव मंदिर से संकल्प लेकर निकले कावड़
शिवराजपुर महादेव मंदिर से संकल्प लेकर निकले कावड़
चल रे कावड़िया शिवराजपुर सवराड़ के धाम।
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत रोड के समीप सवराड़ में प्राकृतिक भू शिवलिंग शिवराजपुर सवराड़ से कावड़ियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 वीं कावड़ यात्रा को पंडित गोपाल शर्मा द्वारा पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ कांवड़ियों को विधि विधान से शिवराजपुर महादेव मंदिर से रवाना कर आउवा कामेश्वर महादेव मंदिर से रविवार को रवाना होंगी जिसमें अंगदोष, रडावास, राणावास, ठाकरवास, निम्बली, मांडा होते हुए सावन के लास्ट सोमवार को प्राकृतिक भू शिवलिंग शिवराजपुर महादेव मंदिर सवराड़ पहुंचेगी। वहां जगह जगह ग्रामीणों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा ।