नारायण साहित्य शाला द्वारा पवन पहाड़िया डेह, नागौर को प्रथम स्थान से सम्मानित किया

नारायण साहित्य शाला द्वारा पवन पहाड़िया डेह, नागौर को प्रथम स्थान से सम्मानित किया

नारायण साहित्य शाला द्वारा पवन पहाड़िया डेह, नागौर को प्रथम स्थान से सम्मानित किया

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

डेह, नागौर। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सृजन के लिए नारायण साहित्य शाला भारत ट्रस्ट द्वारा आयोजित साप्ताहिक विशेष पंक्ति प्रतियोगिता में डेह, नागौर के वरिष्ठ साहित्यकार पवन पहाड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रतियोगिता का विषय "मेघा काले उमड़े भारी" था, जिस पर श्री पहाड़िया की रचना को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। ट्रस्ट द्वारा उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नारायण साहित्य शाला भारत ट्रस्ट साहित्य के माध्यम से जनजागृति और सामाजिक विकास के लिए कार्यरत है। इस उपलब्धि पर साहित्य जगत में खुशी की लहर है और साहित्यकारों ने श्री पहाड़िया को बधाई दी है।