सवराड़ बाबा रामदेवजी वरघोड़ा में उमड़ा जन सैलाब 142 वा ऐतिहासिक मेला भरेगा
सवराड़ बाबा रामदेवजी वरघोड़ा में उमड़ा जन सैलाब 142 वा ऐतिहासिक मेला भरेगा
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत रोड़ के समीप सवराड़ गांव में एतिहासिक 142 वाँ एतिहासिक वरघोड़ा निकला गया जिसमें पुजारी माणकलाल प्रजापत ने बताया कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी सवराड़ संत महात्मा श्री श्री 1008 गेनाराम जी महाराज के जीवित समाधि स्थल पर लोग देवता बाबा रामदेवजी का 142 वॉ एतिहासिक विशाल वरघोड़ा निकाला गया जिसमें बाबा का घोड़ा व अखंड जोत के साथ गांव के मुख्य मार्गो से आई माता वड़ेर होते हुए बाबा रामदेव मंदिर खेजडा पहुंची वहां पर परंपरा अनुसार बाबा की ध्वजा चढ़ाकर आरती कर बाबा को बंधवाने के साथ ढोल नगाड़े, डी जे,पुष्पवर्षा के साथ,महिलाएं मंगल गीत गाती हुई बाबा रामदेव जी के मंदिर पहुंची । जिसमें स्थानीय ग्रामीणों व दूर दराज से आय भक्त ब्यावर, अजमेर, बालोतरा,बाड़मेर, पाली, जोधपुर, मेवाड़ आदि जगह से बाबा के भक्त पहुंचकर बाबा के वरघोड़े में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिनसे पूरे गांव में मेला सा माहौल व बाबा के जय कारे के साथ भक्ति मय माहौल रहा।
जिसमें मुख्य कलाकार किशोर पालीवाल सुमेरपुर, दिव्या वैष्णव जोधपुर, दिलशान मनचला जोधपुर, मुकेश नायक शिवराजपुर सवराड़, झांकी निखिल कोमल राव ग्रुप नाडोल, एंकर अनिल मारू आदि प्रस्थिति दी।
मेले की तैयारी को देखते हुए रंग बिरंगी दुकानों सजने लगी, बच्चों के जुले, बड़े जुले, मिठाई की दुकान, खिलोगे खाने पीने की दुकानें भी सजने लगी है। जिसमें पुजारी माणकलाल, भानाराम, नारायणलाल, प्रशासक ममता महेंद्र कुमार प्रजापत, भूपेंद्र प्रजापत,चुन्नीलाल , प्रेम सरगरा, प्रवीण शर्मा,देवीसिंह ,कैलाश, कुलदीप सिंह,चुन्नीलाल, मुकेश प्रजापत, महावीर सिंह, संजय सोलंकी,आदि ग्रामीण तैयारी में जुटे हुए है।
