एम्स अधीक्षक को बदला
एम्स अधीक्षक को बदला जोधपुर / एम्स हॉस्पिटल के अधीक्षक पद से डॉ. महेश देवनानी को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर डर्मेटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अभिषेक भारद्वाज को अधीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जानकारी के मुताबिक देवनानी का पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी के साथ पूर्व में विवाद भी हो गया था। इसके बाद करीब तीन महीने पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उसे स्वीकार नहीं किया गया था लेकिन अब एम्स हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से उन्हें पद से हटा दिया गया है। उनका अंतिम कार्य दिवस बुधवार तक रहेगा।बताया जा रहा है कि मंत्री के साथ हुए विवाद के बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि संस्थान प्रशासन ने इसे नियमित प्रशासनिक फेरबदल बताया है।एम्स इंस्टीट्यूट बॉडी के सदस्य सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी की पत्नी एम्स में 14 अगस्त को इलाज के लिए आईं थी। यहां निःशुल्क जांच पर अधीक्षक ने मना कर दिया। अधीक्षक ने नियमों का गलत हवाला देते हुए कागजी कार्यवाही में देरी की।