अंबाला में राष्ट्रपति के साथ दिखीं ऑपरेशन सिंदूर की पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी

Editor ll omprkash chauhan नैतिकता पर विशेष चर्चा

अंबाला में राष्ट्रपति के साथ दिखीं ऑपरेशन सिंदूर की पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी
1 / 2

1.

अंबाला में राष्ट्रपति के साथ दिखीं ऑपरेशन सिंदूर की पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी

नई दिल्ली ll राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ अंबाला एयरबेस पर तस्वीर खिंचवाकर पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया। पाक मीडिया ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर में शिवांगी का राफेल विमान मार गिराया गया।यह मुलाकात उस समय हुई जब पांच महीने पहले पाकिस्तान के नेटवर्क्स ने झूठा दावा किया था कि शिवांगी सिंह को भारत की जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पकड़ लिया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर शिवांगी सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह फ्लाइट सूट में राफेल फाइटर जेट के सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं।

Next