अंबाला में राष्ट्रपति के साथ दिखीं ऑपरेशन सिंदूर की पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी

Editor ll omprkash chauhan नैतिकता पर विशेष चर्चा

ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन
2 / 2

2. ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन

ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह से मुलाकात की। शिवांगी, राफेल उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। पाकिस्तान ने पहले दावा किया था कि उन्हें पकड़ लिया गया है, लेकिन राष्ट्रपति के साथ उनकी तस्वीर ने इस झूठ को उजागर कर दिया। शिवांगी वाराणसी की रहने वाली हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं राफेल पायलट शिवांगी सिंह पाकिस्तान का झूठ बेनकाब 
 नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह से मुलाकात की। यह वही जगह है जहां भारतीय वायुसेना का पहला राफेल स्क्वाड्रन 'गोल्डनएरोज' तैनात है।

यह मुलाकात उस समय हुई जब पांच महीने पहले पाकिस्तान के नेटवर्क्स ने झूठा दावा किया था कि शिवांगी सिंह को भारत की जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पकड़ लिया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर शिवांगी सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह फ्लाइट सूट में राफेल फाइटर जेट के सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं

Previous