एयर स्ट्राईक की मॉक ड्रिल’

एयर स्ट्राईक की मॉक ड्रिल’

एयर स्ट्राईक की मॉक ड्रिल’

’जिला कलक्टर डॉ गोस्वामी सभी अधिकारी पहुंचे मौके पर’

पाली 24 अप्रैल। नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार पाली शहर में शुक्रवार को संभावित हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों को परखना तथा आमजन में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत करना रहा।

मॉक ड्रिल के दौरान बांगड़ महाविद्यालय में एयर स्ट्राइक की काल्पनिक सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सिविल डिफेंस मेडिकल एवं अन्य संबंधित टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। सभी ने समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया।

अभ्यास में लगभग 25 घायलों का परिदृश्य तैयार किया गया जिन्हें मौके से स्ट्रेचर के माध्यम से एम्बुलेंस तक पहुंचाकर अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को बांगड़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। मौके पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रही और सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए गए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला कलक्टर डॉ. गोस्वामी ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को परखना और नागरिकों में विश्वास उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास से न केवल प्रशासन की तैयारी मजबूत होती है बल्कि आपदा के समय त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकती है।

मॉक ड्रिल में पुलिस अग्निशमन मेडिकल टीम एसडीआरएफ सिविल डिफेंस क्यूआरटी एवं एम्बुलेंस सेवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समयबद्ध प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया।

पाली शहर में रात्रि 7ः30 बजे से 7ः40 बजे तक 10 का ब्लैक आउट किया गया। इस दौरान शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व मकानों में दस मिनट के अंधेरा रहा। इस दौरान आमजन का पूरा सहयोग रहा।