ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी का इंदौर में भव्य समारोह में होगा सम्मान

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी का इंदौर में भव्य समारोह में होगा सम्मान

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी का इंदौर में भव्य समारोह में होगा सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

खंडवा/सोजत सिटी। हज के मुकद्दस सफ़र में ज़ायरीन की रहनुमाई और सेवा के साथ शिक्षा की अलख जगाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा के कौशल नेतृत्व में समर्पित एवं पिछले दो दशकों से देश के 23 राज्यों में एक बड़े नेटवर्क के साथ सक्रिय ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी को संस्था की 23 साल सेवाओं के ऐतराफ़ में आगामी 03 मई 2026 दिन इतवार को छीपा देहलवी जमात खाना, बॉम्बे बाज़ार, इंदौर में हज टूर्स कॉर्पोरेशन की जानिब से आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में यह एजाज़ दिया जाएगा, सोसायटी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ इस एजाज़ को कुबूल करेंगे।

संस्था के सेक्रेटरी जनरल के एबाद अहमद ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक और कॉर्पोरेशन के मालिक साबिर हुसैन साबरी ने बताया कि हज यात्रा 2026 पर जाने वाले आज़मीन का इस्तक़बाल, उनकी तरबियत (प्रशिक्षण) के साथ ही कार्यक्रम में हज वेलफेयर सोसायटी सहित शहर की सामाजिक संस्थाओं, एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा ने इस सम्मान को पूरी टीम की कामयाबी करार दिया है। संस्था का मानना है कि सोसायटी को उसके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना देश भर से जुड़े हर उस कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा है जिन्होंने हज यात्रियों की राह आसान करने में अपना योगदान दिया है, गौरतलब है कि सोसायटी वर्ष 2003 से निरंतर हज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है, उसका देश के 23 राज्यों में अपना नेटवर्क है। इस उपलब्धि के लिए संस्था के समस्त पदाधिकारी गण और सदस्यगण बधाई के पात्र हैं और सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की प्रशंसा के साथ बढ़िया और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।