मरीज महिला की इलाज के दौरान हुई मृत्यु परिजनों ने किया प्रदर्शन
मरीज महिला की इलाज के दौरान हुई मृत्यु परिजनों ने किया प्रदर्शन जोधपुर /मरीज महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर उसके परिजनों ने निजी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया. जिस पर अस्पताल के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया. जानकारी के अनुसार देवल्या गाँव की एक महिला का श्रीराम अस्पताल में 25 अप्रैल को ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई जिसमें परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही से यह मौत हुई हैं । इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने श्रीराम अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया जिसमें भारी पुलिस बल तैनात था। इस घटना के खिलाफ परिजनों ने न्याय की मांग की है।