प्रिंसिपल महेंद्र सिंह रावत सम्मानित

omprkash chouhan chief editor

 प्रिंसिपल महेंद्र सिंह रावत सम्मानित

 प्रिंसिपल महेंद्र सिंह रावत सम्मानित

The Bhaswar Times News 

मारवाड़ जंक्शन में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रिंसिपल महेंद्र सिंह रावत सम्मानित*

पाली/ देश की आजादी के 80वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मारवाड़ जंक्शन में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। स्थानीय पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय मारवाड़ जंक्शन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से भर दिया। शिक्षकों और छात्रों ने शहीदों को नमन कर "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के नारे लगाए।

समारोह का सबसे खास पल तब आया जब उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भबाण के प्रिंसिपल महेंद्र सिंह रावत को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उपखंड अधिकारी SDM महावीर सिंह जोधा और स्थानीय विधायक केसा राम ने उन्हें माला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

रावत  को यह सम्मान दो बड़ी उपलब्धियों के लिए दिया गया। पहला, विद्यालय का लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम। उनके नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरा, भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय के लिए भूमि का आवंटन करवाना। उनकी पहल से विद्यालय के विस्तार का रास्ता साफ हुआ है।

SDM महावीर सिंह जोधा ने कहा कि महेंद्र सिंह रावत पिछले लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवाएं दे रहे हैं। उनके अथक प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। विधायक केसा राम ने भी रावत  के कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे शिक्षक ही समाज और देश का भविष्य बनाते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक, छात्र और ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।