श्रवण राम जिला स्तर पर सम्मानित*

श्रवण राम जिला स्तर पर सम्मानित*

*उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनसंपर्क कार्यालय के श्रवण राम जिला स्तर पर सम्मानित*

जोधपुर। 80वें स्वाधीनता समारोह के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जोधपुर के वरिष्ठ सहायक  श्रवण राम को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। 
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री  जोगाराम  पटेल ने उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री श्रवण राम द्वारा कार्यालय में सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा, कार्यकुशलता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन किया जा रहा है। उनके उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उनका चयन जिला स्तरीय सम्मान के लिए किया गया।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने श्री श्रवण राम को सम्मान प्राप्त होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
---