कार्यशाला का शुभारंभ
कार्यशाला का शुभारंभ
जयपुर / भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को यूनिटी मार्च के तहत शुरू होने वाली यात्रा गंगा प्रवाह एवं यमुना प्रवाह यात्रा की कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल व प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मुख्य सानिध्य में दीप प्रज्ववल के साथ हुआ।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल प्रदेश सहसंयोजक एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री विनीत त्यागी सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहें.