हज यात्रा को सुगम और सुलभ बनाना हमारी प्राथमिकता: मुकीत खान
हज यात्रा को सुगम और सुलभ बनाना हमारी प्राथमिकता: मुकीत खान
ऑल इंडिया हज खिदमतगार सम्मेलन-2026 जोधपुर में संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम का भव्य स्वागत
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

जोधपुर। हाजियों की खिदमत को इबादत मानते हुए ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान इकाई द्वारा रविवार को "अखिल भारतीय हज खिदमतगार सम्मेलन-2026" का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष *मुकीत खान* ने कहा कि हज यात्रा को सुगम और सरल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा संकल्प है कि हज पर जाने वाले हर हाजी को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए प्रशिक्षित खिदमतगारों की टीम और बेहतर व्यवस्थाएं जरूरी हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक *सुपर भंडारी* ने की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का भाव पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़े, इसके लिए युवाओं को इस पवित्र सेवा से जोड़ना बेहद जरूरी है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव *सैयद रियाज साहब* ने कहा कि पिछले वर्षों में राजस्थान के खिदमतगारों ने जिस समर्पण से हाजियों की सेवा की है वह पूरे देश के लिए अनुकरणीय है।
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष *ओमकार वर्मा* ने कहा कि धार्मिक यात्राओं को आसान और सुरक्षित बनाना समाज के हर वर्ग का दायित्व है।
इस अवसर पर सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य *आबिद कागज़ी* और राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष *इंतखाब आलम* सहित बड़ी संख्या में हज खिदमतगार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी द्वारा राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष *इंतखाब आलम* का साफा, माला और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। श्री आलम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाजियों की सेवा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान और नात-ए-रसूल से की गई।कार्यक्रम में देश भर से आए हज खिदमतगार को प्रस्तुति पत्र वह मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैयद हाजी आरीफ अली अध्यक्ष जोधपुर जिला इकाई, हाजी निजामुद्दीन, सैयद ज़ुबैर अली, चमन बानो, शहजाद अंसारी, असलम खोखर, मोहम्मद सलीम, हाजी अब्दुल्ला खान, हाजी अब्बास अली, शेख मोइनुद्दीन अशरफी, नासिर खान, चंदा खानम, अनवर बैग, राजा मुराद अल्वी, शकील अहमद, अब्दुल सत्तार खान, हाजी इकराम खान आफाक अहमद शेख, साबिर मोहम्मद सागर मारवाड़ जंक्शन मोहम्मद यासीन रॉयल पाली, अनवर पठान, हाजी मनवर शेख, असफाक छीपा, इनायत खान आदि कई खिदमतगार उपस्थित थे।