इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीजन-1 का शानदार समापन, ATKT बनी चैंपियन*

इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीजन-1 का शानदार समापन, ATKT बनी चैंपियन*

*इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीजन-1 का शानदार समापन, ATKT बनी चैंपियन*

जोधपुर में पहली बार आयोजित हुई इंजीनियर्स प्रीमियर लीग (EPL) सीजन-1 का सफल समापन 25 मई 2026 को हुआ। 9 मई से शुरू हुए इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल 5 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट की खास बात रही कि सभी मुकाबले इंटरनेशनल नियमों के तहत लेदर बॉल और नाइट ट्वेंटी-ट्वेंटी (20-20) फॉर्मेट में खेले गए, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

*फाइनल मुकाबला टीम ATKT और टीम जोधपुर बैटलर्स-2* के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जोधपुर बैटलर्स-2 ने निर्धारित 20 ओवर में 124 रन बनाए और ATKT के सामने 125 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ATKT ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 17.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल में *ATKT टीम के बल्लेबाज़ शांतनु चौधरी*, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का पूरा रुख बदल दिया। शांतनु ने मैदान के चारों ओर बेहतरीन शॉट्स लगाते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत ATKT ने शानदार जीत दर्ज की। दर्शकों ने उनकी बल्लेबाजी की जमकर सराहना की और उन्हें मैच का सबसे बड़ा मैच विनर बताया।

वहीं *ATKT टीम के कप्तान रोहित चौधरी* ने भी बेहतरीन नेतृत्व का परिचय दिया। रोहित ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण समय पर 2 विकेट हासिल किए, जिसने मैच में ATKT की पकड़ मजबूत कर दी। कप्तान के रूप में उनकी रणनीति और शांत स्वभाव टीम की जीत में बेहद अहम साबित हुआ।

मैच के बाद अपनी स्पीच में कप्तान रोहित चौधरी ने पूरी टीम, आयोजकों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत पूरी टीम की मेहनत और एकजुटता का नतीजा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि हर खिलाड़ी ने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

*टूर्नामेंट के आयोजक डॉ. सुरेंद्र खोजा और नितेश चौधरी* ने भी सभी 5 टीमों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों के समर्थन की वजह से इंजीनियर्स प्रीमियर लीग का पहला सीजन ऐतिहासिक और सफल बन पाया। आयोजकों ने भविष्य में इस टूर्नामेंट को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की बात कही।

इंजीनियर्स प्रीमियर लीग के पहले सीजन की सफलता ने जोधपुर के क्रिकेट प्रेमियों में नया उत्साह पैदा कर दिया है और अब सभी को अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार रहेगा।