सैनाचार्य अचलानंद गिरी के सानिध्य में की भौगी शैल परिक्रमा

सैनाचार्य अचलानंद गिरी   के सानिध्य में की भौगी शैल परिक्रमा
सैनाचार्य अचलानंद गिरी   के सानिध्य में की भौगी शैल परिक्रमा

सैनाचार्य अचलानंद गिरी   के सानिध्य में की भौगी शैल परिक्रमा

हिन्दू सेवा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ध्वज लिए साथ चल रहे थे

जोधपुर, 26 मई। महारानी हेमलता राज्ये ने मंगलवार को प्रातः 4 बजे रातानाडा गणेश  मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करके सैनाचार्य अचलानन्द गिरी महाराज के सानिध्य में सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ भौगीशैल परिक्रमा पदयात्रा की। महारानी हेमलता राज्ये आम श्रद्धालु की तरह सभी के साथ भौगीशैल परिक्रमा पदयात्रा कर रही है।

जगह-जगह अपणायत भरा हुआ स्वागत

महारानी हेमलता राज्ये  का सुबह से लेकर तक जगह-जगह विभिन्न समितिया, संस्थाओं, समाज संगठनों द्वारा मालाएं पहनाकर, चाय की मनुहार, शरबत, नींबू शिकंजी, की मनवार करके स्वागत किया। राज्येपदयात्रा के दौरान साथ चल रही महिलाओं से बातचीत करते हुए, उनका हौसला बढ़ाते हुए चल रही थी।

शिक्षक कॉलोनी चौपासनी वासियों द्वारा हुआ पुष्पावर्षा से स्वागत

 उम्मेद भवन पैलेस के पीआरओ राजेंद्र सिंह राठौड़ लिलिया ने बताया -शिक्षक कॉलोनी चौपासनी द्वारा चौपासनी स्कूल के पास महारानी हेमलता राज्ये व अचलानंद गिरी महाराज के पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया जिसमें पूर्व पार्षद राम सिंह जोधा, नाथू सिंह खंगार, मोहन सिंह मोकलवास, नरपत सिंह ओलादन सुमेर सिंह ओलादन, लक्ष्मण सिंह आमला, हनवन्त सिंह जोधा, नारायण सिंह कालवा, मनोहर सिंह भाकरी, प्रेम कंवर, गजेंद्र सिंह उदावत, हितेंद्र पाल सिंह बुचेटी, चौपासनी स्कूल भूतपूर्व छात्र समिति के वीरेन्द्र सिंह बच्छवारी सहित अनेक लोगों ने स्वागत किया।

इन मंदिरों में किए दर्शन

महारानी हेमलता राज्ये ने सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज के साथ सबसे पहले रातानाडा गणेश जी मंदिर, रोटरी बालाजी मंदिर, रिक्तिया भेरूजी मंदिर, जूना खेड़ापति मंदिर, नाइयों की बगीची स्थित बालाजी का मंदिर व चौपासनी स्थित श्री श्याम मनोहर प्रभु जी मंदिर में दर्शन कर मारवाड़ वासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के सुरक्षा अधिकारी किशनवीर सिंह राठौड़ व करण सिंह भाटी व्यवस्था संभाले हुए थे। परिक्रमा के दौरान अनुपमा सिंह, योगेश्वरी सिंह रंभा सिंह व राजेश्वरी सिंह भी साथ थी।

परिक्रमा के दौरान भौगीशैल परिक्रमा आयोजन समिति के सचिव विष्णु प्रजापत, रघुवीर सिंह खारिया, लखमीचंद किसनानी, भेरू प्रकाश दाधीच, तुलसीदास वैष्णव, कैलाश जाजू, मदन सेन, राकेश गौड़, जितेंद्र प्रजापत, महेंद्र सिंह तंवर सहित अनेक लोग भी साथ थे।

बुधवार को यहां करेगी भौगीशैल परिक्रमा पदयात्रा

महारानी हेमलता राज्ये बुधवार को सैनाचार्य अचलानंदगिरी महाराज के सानिध्य में प्रातः 4 चौपासनी से पदयात्रा शुरू करके दंताल माताजी मंदिर, श्री जी बैठक, अरणा-झरना, भद्रेशिया महादेव मंदिर, कदंमकंडी व बड़ली तक भौगीशैल परिक्रमा पदयात्रा कर दर्शन करेगी।