गीता भवन मे फाग महोत्सव संम्पन्न
गीता भवन मे फाग महोत्सव संम्पन्न जोधपुर / गीता भवन मे जोधाणा सहेली संस्थान
अलायन्स क्लब ऑफ जोधाणा सहेली संस्थान अलायन्स क्लब ऑफ जोधाणा एवं श्री गीता प्रचार मंडल जोधपुर के तत्ववधान मे शुक्रवार को फाग महोत्सव भक्तिमय माहौल मे मनाया गया. महिलाओं ने फाल्गुनी परिवेश मे फाग गीत मधुर धुनों पर प्रस्तुत किए. तीखे नयनों वाली, आज बिरज मे होली. मैं कैसे होली, महीना फागन का शिव जी होली सहित कई गीत प्रस्तुत करते हुए नृत्य पेश किया. फूलों से होली खेली गईं. गीता भवन मैं भगवान का विशेष श्रंगार व एकादशी पर साज सज्जा मंदिर मैं की गईं
फाग महोत्स्व मे महिला मंडल की सभी सदस्य, भरत अग्रवाल, मधु श्रीमाली, प्रतिभा दवे, पूजा राठी आदि मौजूद रहें.