इस्लामिक सवाल जवाब प्रतियोगिता का द्वितीय आयोजन रविवार को 

इस्लामिक सवाल जवाब प्रतियोगिता का द्वितीय आयोजन रविवार को 

इस्लामिक सवाल जवाब प्रतियोगिता का द्वितीय आयोजन रविवार को 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। केजीएन मुस्लिम सेवा समिति सोजत सिटी एवम् मुस्लिम सिलावट सेवा समिति के तत्वावधान में सोजत शहर मे इस्लामिक सवाल जवाब प्रतियोगिता का द्वितीय आयोजन मदरसा अंजुमन पब्लिक स्कूल मोहल्ला खरादियान के पास इतवार 04/01/2026 को सुबह 11बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें शहर के तीन सौ पन्द्रह प्रतियोगी एग्जाम मे भाग लेंगे जिसमे पुरुष एक सौ ग्यारह व महिलाएं दो सौ चार प्रतियोगी शामिल होंगे। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर मोहम्मद इकबाल मिस्त्री संरक्षक, मोहम्मद नासिर खताई अध्यक्ष, अमिर खान एडवोकेट सचिव लीगल एडवाइजर, रिजवान कोषाध्यक्ष, अब्दुल हन्नान उपाध्यक्ष, मोहम्मद इमरान, सह सचिव,अब्दुल खालिद सह कोषाध्यक्ष, मोहम्मद जावेद राही मीडिया प्रभारी, मोहम्मद नौशाद संगठन मंत्री व सदस्य मोहम्मद सिकंदर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद मुस्तकीम आदि तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रतियोगियों को शीघ्र ही एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।